भभुआ: भभुआ दुर्गा टॉकीज के पास बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार एक जेसीबी चालक घायल,सदर मे इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 23, 2024 भभुआ दुर्गा टॉकीज के पास बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार एक जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भभुआ थाना क्षेत्र के कोरी गांव के मुन्ना तिवारी के पुत्र अरुण कुमार तिवारी उर्फ बबुआ बताया गया है। जहां चालक चैनपुर से बाइक द्वारा अपने घर के लिए जा रहा था। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।