भभुआ: भगवानपुर के एक निजी क्लीनिक में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 23, 2024 भगवानपुर के निजी क्लीनिक में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी शिवमूरत मल्लाह के पुत्र ललन मल्लाह बताया गया है। परिजनों ने कहा कि जब वृद्ध का तबीयत खराब हुआ तो इलाज के लिए भगवानपुर एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।