जयनगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज पर्व, बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना
जयनगर (मधुबनी)। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज पर्व जयनगर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बहनों ने विधि-विधान से पूजा की और भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी विश्वास और प्रेम को मजबूत करने का संदेश देता है। पूरे जयनगर क्षेत्र में पर्व को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।