Public App Logo
Profile Picture

Pandav News Live

@pandavnewslive
4334Followers
12Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=जयनगर nis:value=जयनगर nis:enabled=true nis:link/> शहर में डिवाइडर में रेडिएशन लाइट नहीं लगने से आए दिन होते हैं एक्सिडेंट
🚨 *नेपाल से शराब तस्करी पर SSB की बड़ी कार्रवाई* 

 *खौना क्षेत्र में 135 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल जब्त एवं एक तस्कर गिरफ्तार* 

जयनगर, 24 अगस्त 2026।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ‘ई’ समवाय हरने की विशेष पेट्रोलिंग पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 135 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।

दिनांक 24 अगस्त 2026 को लगभग 08:30 बजे, समवाय की सूचना के आधार पर विशेष पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 279/09 से लगभग 1.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र, बिशौल क्षेत्र में निगरानी एवं पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग पार्टी को दो व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर कुछ सामान लेकर आते दिखाई दिए। SSB टीम को देखकर दोनों व्यक्तियों ने मोटरसाइकिलें छोड़कर भागने का प्रयास किया। पेट्रोलिंग पार्टी ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए व्यक्ति के साथ मौजूद बोरियों की तलाशी लेने पर Dilwale Sofi नेपाली देशी शराब की 450 बोतलें, प्रत्येक 300 ML, कुल 135 लीटर बरामद हुईं। मौके से Pulsar NS125 तथा Hero Glamour दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।

👤 गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण

नाम: अनित कुमार पासवान, उम्र 26 वर्ष
पिता का नाम: छोटी पासवान
पता: ग्राम एवं पोस्ट—खौना, थाना—बासोपट्टी, जिला—मधुबनी, बिहार।

पूछताछ में प्रारंभिक रूप से सामने आया कि उक्त शराब राजेश रावत, निवासी करुणा, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी से प्राप्त की गई थी। मामले में संबंधित आगे एवं पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है।

बरामद 135 लीटर नेपाली शराब, दोनों मोटरसाइकिलों एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी प्रक्रिया के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना हरलाखी को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

🎖️ कमांडेंट का संदेश

श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध SSB पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों को सूचना तंत्र को मजबूत रखते हुए तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए तथा कार्रवाई में शामिल कार्मिकों की तत्परता की सराहना की।
जयनगर प्रखंड के बेला बांध चौक पर ग्रामीणों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम में भगवान का भजन
जयनगर प्रखंड के बेला बांध चौक पर महादेव भजन
जयनगर प्रखंड के बेला बांध चौक पर हनुमान भजन
जयनगर महादेव आरती
जयनगर प्रखंड के बेला बांध चौक पर माता भजन
समाचार संकलन के दौरान एक सभी पत्रकार बंधु के साथ तस्वीर
🚨 *भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, नेपाली शराब की खेप पकड़ी* 

 *बलडीहा चेक पोस्ट के पास 15.39 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार* 

जयनगर, 23 अगस्त 2026।
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ‘एफ’ समवाय कमला की चेक पोस्ट ड्यूटी पार्टी ने कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

दिनांक 23 अगस्त 2026 को लगभग 13:00 बजे, बलडीहा चेक पोस्ट के नजदीक भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 270/13 से लगभग 150 मीटर भारतीय क्षेत्र में चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति नेपाल की ओर से मोटरसाइकिल पर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। उसके मोटरसाइकिल की टंकी पर कार्टून को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर रखा गया था। संदेह होने पर SSB कार्मिकों ने उसे रोककर सामान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार्टून से विभिन्न ब्रांड की नेपाली अंग्रेजी शराब की कुल 66 बोतलें, कुल 15.39 लीटर बरामद हुईं। इसके अतिरिक्त एक Hero Splender मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोपल कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता—कामेश्वर यादव, ग्राम—बलडीहा, वार्ड संख्या-02, पोस्ट एवं थाना—जयनगर, जिला—मधुबनी, बिहार, पिन-847226 के रूप में हुई।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उक्त शराब उसने नेपाल के इनरवा स्थित शराब की दुकान से खरीदी थी तथा वह इसे अपने घर बलडीहा, भारत ले जा रहा था। उसके द्वारा शराब को निजी उपयोग के लिए ले जाने की बात बताई गई।

बरामद नेपाली शराब, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार व्यक्ति की आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना जयनगर को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

🎖️ कमांडेंट का संदेश

श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों के विरुद्ध SSB द्वारा लगातार सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सीमा क्षेत्र में तैनात कार्मिकों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए तथा कार्रवाई में शामिल कार्मिकों की तत्परता की सराहना की।
एस एस बी स्थापना दिवस जयनगर
SSB ने 17 वा स्थापना दिवस दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
<nis:link nis:type=tag nis:id=ssb nis:value=SSB nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaynagar nis:value=jaynagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foji_shab nis:value=foji_shab nis:enabled=true nis:link/>  48वीं वाहिनी जयनगर के 17वे स्थापना दिवस का शुभारंभ कमांडेट के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया
SSB की सतर्कता से सुरक्षित हुई नाबालिग बालिका, बेंगलुरु पुलिस को किया गया सुपुर्द* 
महिनाथपुर चेक पोस्ट पर रोके गए युवक एवं नाबालिग बालिका को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद संबंधित पुलिस के हवाले किया गया
जयनगर, 22 अगस्त 2026।
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता एवं निगरानी के दौरान 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा रोके गए एक युवक एवं नाबालिग बालिका को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
दिनांक 21 अगस्त 2026 को लगभग 1700 बजे, महिनाथपुर चेक पोस्ट (सिमराही सीमा चौकी) पर नियमित जांच के दौरान SSB कार्मिकों ने भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक युवक एवं 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को रोककर पूछताछ की थी। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि नाबालिग बालिका अपने परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी तथा दोनों नेपाल जाने का प्रयास कर रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अमरुताहल्ली थाना, नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन, बैंगलोर सिटी से संपर्क स्थापित किया गया। संबंधित पुलिस कर्मियों के आगमन एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण होने के उपरांत दिनांक 22/08/2026 को देर शाम 17 वर्षीय नाबालिग बालिका एवं उसके साथ पकड़े गए 20 वर्षीय युवक को सुरक्षित रूप से संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान नाबालिग की सुरक्षा एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया तथा संबंधित पुलिस के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया।
🎖️ कमांडेंट का संदेश
श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि SSB भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने वाले नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संबंधित पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने इस कार्रवाई में शामिल SSB कार्मिकों की सतर्कता एवं संवेदनशीलता की सराहना की।
पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा के द्वारा सकरी थाना का किया गया निरीक्षण ।

आज दिनांक-22.08.2026 को पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा के द्वारा पुलिस अधीक्षक, मधुबनी की उपस्थिति में सकरी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के पंजियो का अवलोकन किया गया तथा वाहनों एवं CCTV का भौतिक सत्यापन किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कांग्रेस पार्टी  लदनिया प्रखंड का महिला अध्यक्ष बनी मंजू कुमारी
Video 15
ग्रामीण SP शिवम धाकड़ ने किया भेजा थाने का औचक निरीक्षण, दिए कई जरूरी निर्देश 
जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ सर ने आज शुक्रवार को भेजा थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे SP सर को देखकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान <nis:link nis:type=tag nis:id=sp nis:value=SP nis:enabled=true nis:link/> शिवम धाकड़ ने थाना के रजिस्टरों, मालखाना, हाजत, कंप्यूटर कक्ष और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जांच किया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

SP सर ने थानाध्यक्ष और सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा,जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। थाने में आने वाले हर फरियादी से सम्मानपूर्वक व्यवहार हो। शराबबंदी, नशा मुक्ति और साइबर अपराध पर विशेष निगरानी रखें। गश्ती को बढ़ाएं और रात्रि गश्त सुनिश्चित करें।"

उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, भवन की स्थिति और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण के बाद SP शिवम धाकड़ ने कहा कि "ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है। आम जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिले, इसके लिए सभी अधिकारी मुस्तैद रहें।"

इस दौरान थानाध्यक्ष सहित थाना के सभी पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
आज हमने गंगा स्नान कर मां गंगा का पुजा किया
मधुबनी रामपट्टी जेल में बंद रौशन यादव के मौत मामले में मृतक रौशन यादव के घर बेनीपट्टी परकौली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav 

तेजस्वी यादव ने रौशन यादव के बहन को नौकरी दिलाने का आश्वासन, कहा सबका हिसाब होगा....

तेजस्वी यादव के एक झलक पाने को लोग बेताब, उमड़ा जन सैलाव....
District Administration, Madhubani Madhubani Police Asif Ahmad Bihar Police BJP Bihar Patna Police <nis:link nis:type=tag nis:id=fb nis:value=fb nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost nis:value=fbpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patnanews nis:value=PatnaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
मधुबनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
मधुबनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मिडिया को संबोधित किया
पुरानी यादें मिथिला का धरोहर दरभंगा महाराज का राजनगर का राजभवन जो पहले का महल
रौशन यादव  के परिजनों को तत्काल सांसद पप्पू यादव ने 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। आगे भी उनके बहनों की शिक्षा दीक्षा में हम सहयोग करने का दिए आश्वासन और इन बहनों को न्याय दिलाकर रहेंगे। दोषी पुलिस वालों को सजा दिलवाईगे
सावन कि तीसरे सोमवारी को शिलानाथ महादेव मंदिर जलाअभिषेक को लेकर उभड़ा सैलाब
जयनगर