दमोह विधायक श्री मलैया ने किसानों को किया निःशुल्क मिनिकिट बीज वितरण
===
पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने किसानों को दलहनों में आत्मनिर्भर मिशन योजनांतर्गत निःशुल्क मिनिकिट बीज वितरण किया। विधायक श्री मलैया ने कहा मध्य प्रदेश सरकार निरंतर किसान हितेषी कार्य कर रही है एवं कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे ऐसी योजना बना रहे हैं। आज जो उन्नत बीज वितरण किया जा रहा है वह किसान अपने खेतों में जरूर लगाए और अच्छा उत्पादन करें।
इस दौरान उपसंचालक कृषि कीर्ति वर्मा एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेश द्विवेदी ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
Damoh, Madhya Pradesh | Nov 29, 2026