मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने मंदसौर में आयोजित समीक्षा बैठक में सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में वेतन भुगतान, नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति और आवास योजनाओं सहित कई विषयों पर चर्चा हुई