शिवहर: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शिवहर में अलर्ट, रातभर कंट्रोल रूम से शहर पर नजर रखी गई
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस कर्मी से लेकर पुलिस अधिकारी तक सबको अलर्ट कर दिया है. पुलिस ने शुक्रवार सुबह 07 बजे बताया कि गुरुवार रात 10 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 05 बजे तक कंट्रोल रूम में CCTV कैमरा से शहर में विशेष निगरानी रखी गयी है. रात भर पुलिस सभी वाहन की तलासी भी ले रही है. संदिग्ध व्यक्ति पर कार्रवाई करने का आदेश है।