शिवहर: सुगिया में हुई डकैती की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
सुगिया गांव डकैती की घटना में खुद वरीय पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सुगिया घटनास्थल पर पहुँचकर जांच किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक गुरुवार सुबह 11:30 बजे बताया कि टीम का गठन किया गया है. सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस को बहुत बड़ी सुराग हाथ लगी है. कोई बच नही पाएगा. परिवार के सभी लोग को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है।