शिवहर: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, एसपी के निर्देश पर जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच आज जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. यह विशेष चेकिंग अभियान गुरुवार रात 08 बजे की करीब चलाई गई है. इस दौरान सभी प्रकार की वाहन की सघन तलाशी ली गई है. साथ में थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि जो भी व्यक्ति पर संदेह हो तो तुरंत कार्रवाई करे।