तरबगंज: नवाबगंज के उमरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग, फूस का छप्पर धू धू कर जला,50 बोरी गेहूं के साथ भूसा हुवा स्वाहा
नवाबगंज थानाक्षेत्र के उमरिया खालेपुरवा में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से 50 बोरी गेहूं के साथ भूसा जलकर स्वाहा हो गया।पीड़ित संतराम यादव ने बताया कि रात में जब सभी सो रहे थे अचानक उनके छप्पर में आग लग गई।शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने अब बुझाने की कोशिश की किंतु छप्पर में रखा सामान जलकर राख हो गया।लेखपाल अलोक कुमार ने क्षति का आकलन किया।