तरबगंज: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तरबगंज में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 400 पार का दिया नारा
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के आह्वान को अमलीजामा पहनाने के लिए जनता जी जान से जुटी है। मतदाता 20 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे। कार्यक्रम के आयोजन विधायक प्रेम नारायण पांडे ने विधानसभा क्षेत्र तरबगंज से ऐतिहासिक जीत मिलने का दावा किया ।