तरबगंज: सरांवा में विद्युत केबल जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
सरांवा शिवपुर गांव में विद्युत केबल जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक से व्यक्ति की मौत हो गई । गांव के केशव राम यादव उम्र 38 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे घर में विद्युत केबल जोड़ रहे थे, विद्युत केबल जोड़ते समय करंट की चपेट में आगे जिससे उनकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।