तरबगंज: डम्फर की ठोकर से बाइक पर बैठा किशोर गिरा, जान बची हाथ कटा, वजीरगंज थाने में दी तहरीर
वजीरगंज थानाक्षेत्र के बलेश्वरगंज दुर्जनपुर मार्ग पर गेड्सर अहिरनपुरवा के पास बुधवार को डम्फर की ठोकर लगने से बाइक पर बैठा किशोर देवांश तिवारी 14वर्ष पुत्र वीरचंद गिर गया।गनीमत रही कि उसकी जान बच गयी पर बाएं हाथ पर डम्फर का पहिया चढ़ने से पंजा बुरी तरह कुचल गया जिसे काट कर अलग करना पड़ा।घायल के चाचा मानिकचंद तिवारी ने डम्फर नम्बर के साथ चालक के खिलाफ तहरीर दी।