तरबगंज: अखिलेश यादव कभी लोकप्रियता से नहीं बने मुख्यमंत्री, सपा बसपा वंशवादी पार्टी
योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को तरबगंज में कहा कि अखिलेश यादव कभी भी लोकप्रियता से मुख्यमंत्री नही बने एक बार बसपा को निपटाकर मुख्यमंत्री बने उसके बाद जनता ने दोनों को निपटा दिया।सपा बसपा वंशवादी पार्टियां हैं जिनसे जनता का भला नहीं होगा।भाजपा सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।