बबेरू: परसौली गांव में एक व्यक्ति ने पुश्तैनी जमीन पर भाई द्वारा दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया, पीड़ित ने कोतवाली में की शिकायत
Baberu, Banda | Nov 9, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद सामने आया है। एक भाई ने अपने बड़े भाई पर मकान के हिस्से को दबाकर दरवाजे के सामने दीवार खड़ी करने और आने-जाने का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को बबेरू कोतवाली मे भाई के खिलाफ शिकायत किया है और कार्यवाही किए जाने की मांग किया।