भानपुरा: ग्राम पंचायत रायपुरिया के ग्रामीणों ने तालाब निर्माण में अनियमितता पर जांच व कार्रवाई की मांग की
भानपुरा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुरिया के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित किए गए तालाब में अनियमितता किए जाने को लेकर आरोप लगाते हुए। एवं जांच एवं कार्यवाही की मांग करते हुए एक हस्ताक्षर युक्त पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भानपुरा को दिया गया है। ग्रामीण जन महेश केवट, उप सरपंच प्रतिनिधि मुकेश, सुंदरलाल, नागेश, विक्रम आदि।