बांसवाड़ा: टीएडी सभागार में दिशा की बैठक में सांसद रोत ने हॉस्टल निर्माण में घोर गड़बड़ी पर भड़के, कलेक्टर को दिए आदेश
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टीएडी सभागार में रविवार को सांसद राजकुमार रोत की अध्यक्षता में जिला विकास एवं निगरानी समिति ('दिशा') की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे हॉस्टल निर्माण में घोर गड़बड़ी का मामला प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में जब विभाग के अधिकारी ने यह दावा किया कि सभी काम बेहतरीन तरीके से हो रहे हैं।