चूरू: लाल घंटाघर के पास संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Feb 10, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में लाल घंटाघर के पास संदिग्ध मिले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। पुलिस गाड़ी को देखकर दो युवकों ने छिपने का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवक पुलिस से उलझ गए और झगड़ा करने पर उतारू हो गए।