चूरू: गांव गाजसर के खेत में बकरियां चरा रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला
Churu, Churu | Feb 10, 2025 चूरू के गांव गाजसर के खेत में बकरियां चरा रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। यहां करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बुजुर्ग के शरीर से चिमटी की सहायता से हजारों की संख्या में डंक निकाले गए।