चूरू: NH-52 ख्याली बस स्टैंड पर बुरहानपुर से अवैध हथियारों की तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्टल व मैग्जीन हुई बरामद
Churu, Churu | Feb 10, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एनएच 52 पर ख्याली बस स्टैंड के पास अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए हरियाणा के कालिया गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। कालिया गैंग इन हथियारों के दम पर बाॅर्डर एरिया में फिरोती और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही हथियार सहित दोनों तस्कर दबोच लिए गए।