चूरू: मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने किया जिला अस्पताल में लेबर रूम का निरीक्षण, बगैर ड्रेस कोड में मिलने पर लगाई फटकार
Churu, Churu | Feb 9, 2025 चूरू के राजकीय पीडीयू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर एमएम पुकार ने रविवार शाम राजकीय भरतिया अस्पताल में संचालित एमसीएच विंग एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। एमसीएच विंग के लेबर रूम में बिना ड्रेस कोड में मिली जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को प्रिंसिपल ने फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने प्रसूता के परिजनों से अस्पताल की सुविधाओं की भी जानकारी ली।