अशोक नगर: अशोकनगर में गेहूं उपार्जन और जल संरक्षण अभियान की समीक्षा, एनआईसी कक्ष से जुड़े अधिकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गेहूं उपार्जन एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टरों से संवाद कर प्रगति जानी और निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य पारदर्शिता से हो, किसानों को कोई परेशानी न आए तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। स्लॉट बुकिंग की तिथि 9 मई तक बढ़ाई गई।