रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप
दिल्ली में आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की रविवार को रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाली रैली के लिए अलग-अलग प्रदेशों से लोगों का पहुंचे । इस रैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अभिजीत दिपके इंडिया गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए । महाराष्ट्र से 5000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना है। सुरक्षा के मद्देनजर रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों पर 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात है । मैदान और आसपास 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ बॉडी वॉर्न कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया है।
#DelhiProtest #GyaneshKumar #BreakingNews