स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- PDA के दुश्मन नंबर एक हैं सपा
उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. INDIA गठबंधन में अपनी भूमिका और अखिलेश यादव की ओर से कथित तौर पर नकारे जाने से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव INDIA गठबंधन नहीं हैं. गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं और अंतिम निर्णय लेने का अधिकार उन्हीं के पास है. उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा, ये कौन होते हैं हमको सर्टिफिकेट देने वाले?' स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि उन्होंने अखिलेश यादव से उनके कोटे की सीटों पर कभी टिकट नहीं मांगा. उनकी बातचीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गौतम से हुई है.
#SwamiPrasadMourya #AkhileshYadav #PDA #indiaalliance