सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दो लोगों की हुई गवाही, 23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
एक कस्बे में 7 वर्षीय एक मासूम से अमन खान नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया था, जिससे मासूम की हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और 9 दिन में ही आरोपी के खिलाफ चार्जसीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। सोमवार को दो अन्य लोगों की गवाही इस मामले में हुई है अगली सुनवाई 23 अप्रैल को की जाएगी।