सादाबाद: सादाबाद में मुख्यमंत्री आरोग्यम मेला का आयोजन, 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गईं दवाएं
शासन के निर्देश पर रविवार के दिन वर्किंग डे में स्वास्थ्य केंद्र न पहुंचने वाले मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। सादाबाद व सहपऊ के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जहां पर आए 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई है।