चौमूं: चोंमू रेनवाल सड़क मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रेनवाल थाना पुलिस ने पढ़ाया पाठ, काटे चालान
Chomu, Jaipur | May 17, 2026 चोंमू-रेनवाल सड़क मार्ग पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में रेनवाल थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी।