कांके: चान्हों थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध देशी रिवाल्वर और चोरी की बाइक के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 31, 2024 रांची के चान्हों थाना क्षेत्र से मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अवैध देशी रिवाल्वर और चोरी की बाइक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार हुआ है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चान्हों थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।