कांके: पंडरा में लूट और गोलीबारी की घटना के बाद आईजी अखिलेश झा पहुंचे घटनास्थल
Kanke, Ranchi | Dec 31, 2024 रांची स्थित पंडरा में लुट और गोलीकांड की घटना के बाद घटनास्थल पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आईजी अखिलेश झा पहुंचे। इस दौरान आईजी अखिलेश झा ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आईजी अखिलेश झा मेडिका अस्पताल पहुंचकर घायल सुमित से भी बातचीत की और सुमित के साहस की प्रशंसा की।