कांके: रांची के देशप्रिय क्लब में ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप का समापन
Kanke, Ranchi | Dec 30, 2024 रांची स्थित देशप्रिय क्लब में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप का सोमवार शाम करीब पांच बजे समापन हो गया। समापन समारोह मे स्वामी दिव्यानंद, सुमित घोष, आराधना देवरिया सहित कई लोग मौजूद रहे। ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप 6 ग्रुप में आयोजित की गई। जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और झारखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया।