भानपुरा: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार फरियादी अजानु नायक पिता कारूलाल नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासी कांवला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी हीरो कंपनी की काले-सिल्वर रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP14 ZG 5916 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। घटना 4 मई 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब बाइक घर के बाहर खड़ी थी।