पंडारक: पंडारक प्रखंड के चकजलाल गांव में रक्षाबंधन पर ननिहाल आई 8 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबकर मौत
Pandarak, Patna | Aug 30, 2026 बाढ़। पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के चकजलाल गांव में रविवार को नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रीति उर्फ चूहा के रूप में हुई है। परिजनों ने लगभग 12 बजे बताया कि बच्ची के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। रक्षाबंधन के मौके पर परिवार ने बड़े प्यार से उसे ननिहाल बुलाया था। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।