सामरी कुसमी: एक खाते में 23 किसानों का कर्ज, बुजुर्ग किसान पर चढ़ा 5 लाख से अधिक का बकाया
कुसमी सामरी गुरुवार सहकारी बैंकिंग व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम घुटराडीह निवासी बुजुर्ग किसान महावीर राम के डीएमआर वस्तु खाते में 5 लाख रुपये से अधिक का ऋण दर्ज पाया गया, जबकि परिवार का दावा है कि उन्होंने कभी इतनी बड़ी राशि का कर्ज नहीं लिया। हैरानी की बात यह है कि इसी खाते से जुड़े 23 अन्य किसानों के ऋण भी दर्ज बताए जा रहे हैं।