बड़ौत: हिलवाड़ी गांव के जंगल में चोरों ने 2 विद्युत ट्रांसफार्मर को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का कीमती सामान चोरी
Baraut, Bagpat | Jun 29, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव के जंगल में शनिवार-रविवार की रात चोरों ने 2 विद्युत ट्रांसफार्मर से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर हजारों की कीमत का कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।