बड़ौत: राजपुर खामपुर में छत से नीचे फेंककर यूसुफ की हत्या के मामले में बावली और राजपुर खामपुर के 2 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 28, 2025 शुक्रवार को कोतवाली बड़ौत पर राजपुर खामपुर निवासी बिलाल ने तहरीर दी कि जसवीर निवासी बावली व पप्पू पुत्र बारू निवासी राजपुर खामपुर ने उसके पिता यूसुफ के साथ मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसके पिता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बड़ौत पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि गैर इरादतन हत्या में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए।