बड़ौत: बड़ौत तहसील क्षेत्र के विभिन्न थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए गए निर्देश
Baraut, Bagpat | Jun 28, 2025 मीडिया सैल बागपत ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि एसपी बागपत सूरज कुमार राय के निर्देशन में ASP बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा छपरौली थाने, क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा थाना बडौत पर तथा थाना प्रभारी रमाला व बिनौली द्वारा अपने-अपने थाने पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों को सुना गया तथा त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए।