बड़ौत: दोघट कस्बे में सांसद का ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर पगड़ी पहनाकर स्वागत, सांसद ने कस्बावासियों की समस्याएं सुनीं
Baraut, Bagpat | Jun 28, 2025 बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान का दोघट कस्बे में शनिवार को मॉठू पहलवान के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डा.राजकुमार सांगवान ने कहा कि जनता के लिए विकास कराना ही उनका पहला लक्ष्य रहेगा। जनता का विश्वास सदा ही उनके साथ बना रहे, इसका प्रयास रहेगा। कस्बा वासियों ने कान्हड़ वाले मार्ग के किनारे की पटरी पक्की तथा दोघट में बाईपास मार्ग की मांग रखी।