बड़ौत: तिलवाड़ा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा, प्रशासन पर ग्राम प्रधान की मदद न करने का आरोप
Baraut, Bagpat | Jun 29, 2025 छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में ग्राम प्रधान मंजू देवी ने दबंगों पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। तिलवाड़ा के प्रदीप, मुकेश, सतीश पुत्र बलजोर और बलजोर पुत्र तुलसी द्वारा रात के अंधेरे में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद प्रशासन की सहपार दबंगों ने दीवार खड़ी कर ली।