बड़ौत: कस्बा टीकरी निवासी शराब तस्करी के एक आरोपी को चेकिंग के दौरान किया गया गिरफ्तार, अवैध देशी शराब बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 29, 2025 थाना दोघट पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 18 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। थाना पुलिस ने रविवार सुबह करीब 11:45 बजे बताया कि आरोपी जितेंद्र पुत्र सतपाल सिंह निवासी पट्टी रतराना कस्बा टीकरी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।