कटघोरा: कटघोरा में मासूम को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च, आरोपी को कठोर सजा देने की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई
Katghora, Korba | Oct 26, 2026 कोरबा जिले के रजगामार में 7 वर्षीय मासूम की हत्या और दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कटघोरा के युवाओं और नगरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग उठाई।