पांवटा में हत्या का मामला : टेपों स्टैंड के पास हमला हुआ और जान बचाने के भागा और मंदिर के गेट पर तोड़ा दम...क्या लड़ाई झगड़ा हुआ या लुट का था इरादा या कुछ और? पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम को बुलाया
=====
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
=======
पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस जघन्य वारदात के बाद पांवटा साहिब में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, पोस्ट ऑफिस कोटी उतरू, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह किसी काम से पांवटा आया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक यह वारदात तड़के 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई। अज्ञात हमलावरों ने विश्वकर्मा चौक के पास भाव सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में भाव सिंह को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पांवटा साहिब थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस के लिए सबसे भाव सिंह की हत्या किसने और क्यों की
इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। क्या मृतक भाव सिंह के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ या लुट का था इरादा था इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
Ronhat, Sirmaur | Aug 18, 2026