बौंसी: बौसी में स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Bausi, Banka | Oct 25, 2026 बौंसी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को सिराय गांव स्थित सीएनडी मैदान के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन से 2.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने समस्तीपुर जिले के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया है।