आज़मगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन नंबर 227 पर ट्रक की चपेट में आकर पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देने बाइक से आ रहे 3 घायल
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन नं 227 पर शनिवार को सुबह 8 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रहे एक ही बाइक सवार महिला अभ्यर्थी समेत तीन अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से तीनों घायलों को मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाद हादसा करने वाला ट्रक फरार होने में कामयाब रहा। परिजन पहुंचे।