आज़मगढ़: रोडवेज परिसर में बस को बैक करने के दौरान चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, मंडलीय जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
आजमगढ़ मंडलीय जिला मुख्यालय के रोडवेज परिसर में शनिवार को रोडवेज की बस को बैक करते समय बस ने एक युवक को चपेट में ले लिया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।शनिवार को दिन में रोडवेज परिसर में बस ड्राइवर द्वारा बस को बैक किया जा रहा था।