आज़मगढ़: तहबरपुर थाना क्षेत्र में खेत में अधेड़ की गोली मारकर हत्या के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग को लिया अभिरक्षा में
तहबरपुर थाना क्षेत्र के तहबरपुर गांव निवासी अधेड़ राम प्रकाश यादव की तहबरपुर थाना के चिरावल गांव में सरसों के खेत में 13 फरवरी को लाश मिली थी। सिर में गोली लगी थी। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने मामले शनिवार को खुलासा कर एक आरोपी के गिरफ्तारी और उसकी नाबालिग बहन को संरक्षण में लिए जाने की जानकारी दी।