आज़मगढ़: मोलनापुर फार्म हाउस से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
शनिवार को वादिनी द्वारा थाना रानी की सराय पर शिकायत किया गया था कि उसके लड़के को अभियुक्त मोहम्मद जायद पुत्र अबू राहिज निवासी आवक थाना रानी की सराय ने कमरे में बन्द कर उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मोहम्मद जायद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। SI संतोष कुमार यादव मय हमराह ने मोलनापुर फार्म हाउस से पकड़ा।