लालबर्रा: सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति मिरेगांव द्वारा 15 अक्टूबर को महाआरती का भव्य आयोजन
सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति, हनुमान चौक मिरेगांव द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर महाआरती का आयोजन किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार, 14 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को पंचमी के शुभ अवसर पर हनुमान चौक स्थित पंडाल में महाआरती संपन्न होगी।