बाड़ी: प्रशासन और पुलिस ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bari, Dholpur | Aug 22, 2026 । धौलपुर जिले के बाड़ी में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के तहत उपखंड अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपखंड अधिकारी एवं ईआरओ एसडीएम अमित वर्मा के साथ निर्वाचन विभाग के कार्मिक सीपी मीणा और राकेश शर्मा मौजूद रहे।