आबू रोड: माउंट आबू में गैस संकट के दौरान कलाबाजारी पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, चार दर्जन से अधिक सिलेंडर किए जब्त
माउंट आबू में गैस संकट के बीच कालाबाजारी और घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आबूपर्वत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया स्वयं मौके पर पहुंचीं और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जांच कर कार्रवाई को अंजाम दिया।प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की