कोल: नगला ढक में धान की फसल खराब करने की शिकायत करने पर दबंगों ने घर में घुसकर 3 लोगों को पीटा, एक का JN मेडिकल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Jul 7, 2024 नगला ढक में धान की फसल खराब करने की पुलिस को शिकायत करने में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। दबंगों ने एक किसान की फसल में ट्रैक्टर चला दिया। किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत करने पर उक्त दबंग अपने साथियों के साथ किसान के घर पहुंचा और महिला सहित 3 के साथ जमकर मारपीट कर दी जिसके बाद वह घायल हो गए। 1 घायल का इलाज JN मेडिकल में चल रहा है।